
डबल हेडर का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच है.
MI vs KXIP Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का 36वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बीच खेला जाएगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 18, 2020, 12:04 PM IST
आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला 25 बार हो चुका है. इसमें में 14 बार मुंबई और 11 बार पंजाब ने जीत हासिल की है. आईपीएल 2020 में मुंबई और पंजाब के बीच यह दूसरी भिड़ंत है. इससे पहले हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा साबित हुए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया था. पंजाब टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. इस पर मुंबई इंडियंस ने उसके सामने 192 रन का टारगेट रखा.
IPL 2020 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स पहुंची टॉप पर
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के ओपनरों ने टीम को तेज-तर्रार शुरुआत दिलाई, लेकिन काफी साबित नहीं हुई. पंजाब के विकेट भी लगातार गिरते रहे. पंजाब 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी.कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच 18 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा. टॉस शाम 07:00 बजे होगा.
IPL 2020: मजबूत मुंबई इंडियंस का मुकाबला अब ‘गेल तूफान’ वाली पंजाब के साथ
कहां देख सकते हैं मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?
मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच का टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा.
कहां देख सकते हैं मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं.